बुजुर्ग के दिल में बिठाया भूत-प्रेत का डर, जेवरात लेकर चोर हुए रफू चक्कर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:42 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:42 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से लूट का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। दरअसल मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला से तीन युवकों ने सोने की चेन अंगूठी व कुंडल उतरवार लिए। बताया जा रहा है युवकों ने महिला को उनके घर में भूत-प्रेत साया बताकर इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले में बुजुर्ग महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, केस दर्ज होती पुलिस मामले की पड़ताल करने लगी।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि यह पूरी घटना नोएडा के थाना सेक्टर 113 की बताई जा रही रहै। इस मामले में नोएडा के थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 72 में रहने वाली 60 वर्षीय मिथिलेश रोजाना की तरह बुधवार को भी मंदिर से पूजा कर अपने घर जा रही थी। इस दौरान सुनसान जगह पर उन्हें एक युवक ने रोक लिया। अज्ञात युवक ने बताया कि उनके घर पर भूत-प्रेत का साया है। इस कारण अशांति बनी हुई है। बातों ही बातों में उसने बुजुर्ग महिला को अपने झांसे में ले लिया।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
इस दौरान युवक के दो और साथी भी मौके पर आ गए। इन लोगों ने बुजुर्ग महिला को अपनी बातों के जाल में फंसा कर उससे सोने की चेन अंगूठी व कुंडल उतरवा लिये। जेवरात लेने के बाद तीनों युवक मौके से रफू चक्कर हो गए। कुछ देर बाद जब महिला को अपने साथ हुई लूट का एहसास हुआ तो उन्होंने परिजनों को जानकारी दी परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला के साथ हुए हादसे की शिकायत दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस फरार तीन युवकों की तलाश में जुटी है। Noida News