दूर के मामा कर गए खेल, नाबालिग भांजी को लेकर हो गए फुर्र
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:04 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:04 AM
Noida News : नोएडा के ग्राम बहलोलपुर में किराए पर रहने वाला एक परिवार अपनी नाबालिक बच्ची के गायब हो जाने के बाद से परेशान है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बच्चे का अपहरण रिश्ते में दूर के मामा लगने वाले युवकों ने किया है। किशोरी की मां की शिकायत पर थाना सेक्टर 63 में दो युवकों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
Noida News
क्या है पूरी घटना
नोएडा के बहलोलपुर में किराए पर रहने वाली पूजा (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रिश्ते में उसके भाई लगने वाले मोनू पर सोनू पुत्र सतपाल पड़ोस में ही रहते थे। इस कारण उनके घर पर आना-जाना था 8 जनवरी 2024 को वह अपने काम पर चली गई। इसके बाद मोनू में सोनू उसके (17 वर्षीय) बेटी का घर से अपहरण कर ले गए।
शाम को काम से वापस आने पर उन्हें जब अपनी बेटी नहीं मिली तो उसकी तलाश की। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि उसकी बेटी को सोनू व मोनू जबरदस्ती अपने साथ ले गए हैं। पूजा के मुताबिक मोनू उसकी बेटी को अपने साथ जबरदस्ती बंधक बनाकर रखे हुए हैं। किशोरी को वह बालिग दिखाकर उसका शादी का झूठा प्रमाण पत्र भी बनवा सकते हैं। पीड़िता का कहना है कि जब वह रिपोर्ट लिखवाने सेक्टर-63 थाने पहुंची तो पुलिस ने अपहरण की बजाय गुमशुदगी में उसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
पुलिस ने ना तो उसकी एफआईआर लिखी और ना ही उसकी बेटी को बरामद किया। इसके बाद वह सोनू व मोनू के पैतृक गांव पहुंची जहां सोनू मोनू उसके भाई बहन ने उसके साथ मारपीट की। पीडि़ता का कहना है कि वह अपनी बेटी की तलाश में पिछले 6 माह से भटक रही है और उसकी सुनवाई नहीं हो रही। उसने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के निर्देश के बाद ही उसकी रिपोर्ट दर्ज हो पाई है। Noida News