नोएडा में सड़क के किनारे लहूलुहान पड़ा मिला युवक का शव, फैली सनसनी
UP News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:31 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:31 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक दर्दनाक घटना की सामने आई है। दरअसल नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्र के कचहरी कट के पास सड़क के किनारे एक युवक का शव लहुलुहान अवस्था में बरामद हुआ। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
क्या है पूरी घटना?
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस युवक की मौत का कारण कोई दुर्घटना बता रही है, इधर युवक का शव मिलने के बाद लोगों का मानना है किसी हत्या कर शव को फेंका है। बता दें गुरुवार की रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कचहरी कट के पास एक युवक लहु लुहान अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवक को तुरंत भंगेल स्थित सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की नहीं हुई पहचान Noida News
युवक के पास से कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके। आज सुबह एक बार फिर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से एक मेमोरी कार्ड मिला। मेमोरी कार्ड में सेव नंबरों पर संपर्क किया गया तो उसकी पहचान गाजियाबाद निवासी आकाश शर्मा के रूप में हुई। पुलिस दुर्घटना में आकाश की मौत होने को कारण बता रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।