नोएडा में पानी के 10 बड़े बकायेदारों के संस्थानों पर प्राधिकरण ने किया नोटिस चस्पा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:06 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:06 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में पानी का बिल जमा नहीं करने वाली कंपनियों के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण के जल सीवर विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल 10 बड़े बकायेदारों को शनिवार को सूचीबद्ध कर उनकी संपत्तियों पर नोटिस चस्पा किया गया है। यह कार्रवाई नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ लोकेश एम के आदेश पर हुई है।
10 बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी Noida News
आपको बता दें कि 31 जुलाई को कार्यालय पर सीईओ ने बैठक कर संंबंधित अधिकारियों को बकाया वसूलने के लिए कार्रवाई करने के लिए कहा थाा। यदि पैसा जमा नहीं किया जाता तो लीज डीड की शर्त उल्लंघन के अनुसार कार्रवाई को अंजाम दिया जाए। इसी के तहत शनिवार को बड़े बकायेदारों के यहां पर नोटिस चस्पा किया गया।
इन कंपनियों के नाम लिस्ट में शामिल
जल सीवर विभाग महाप्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि इसमें पराग डेरी बी-219 फेज-2, एसडीएस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, लाजिक्स सिटी डेवलपर प्रावइेट लिमिटेड, गावर्मेट एवं पब्लिक सेक्टर ईएमपी सीओ-ओपी, लाजिक्स इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, जेएम हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, सेठी बिलर्ग्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालित कार्यालयों में नोटिस चस्पा किया गया। जबकि पराग डेरी बी-219 फेज-2 व लाजिक्स इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड का जल संयोजन विच्छेदित कर दिया गया। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।