महिला को टक्कर मार आरोपी फरार, पुलिस कर रही जांच-पड़ताल
Greater Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:27 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:27 AM
Noida News : दिल्ली से सटे नोएडा शहर में एक सड़क हादसे की चपेट में आकर एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई है। दरअसल सेक्टर-12/22 के चौराहे पर ऑटो ले रही महिला पोस्ट मास्टर को हाइड्रा क्रेन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला पोस्टमास्टर घायल हो गई और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया।
क्या है पूरा मामला?
थाना सेक्टर-24 में दर्ज कराई रिपोर्ट में छिजारसी गांव निवासी अंकुश शर्मा ने दर्ज कर रिपोर्ट में बताया कि उनकी मां गौरा शर्मा भारतीय डाक विभाग में पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात हैं। वह हाल में छिजारसी स्थित ब्रांच में कार्यरत हैं। 2 अगस्त को वह सेक्टर-19 पोस्ट ऑफिस में मीटिंग के लिए गई थी। वापस लौटते समय वह 12/22 के चौराहे पर उतरकर घर आने के लिए दूसरा ऑटो ले रही थी। इस दौरान रेड लाइट पर खड़े हाइड्रा क्रेन के चालक ने अचानक क्रेन चलकर उनकी मां गौरा शर्मा को टक्कर मार दी।
आरोपी की तलाश जारी Noida News
इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटे आई और बाया हाथ पूरी तरह कुचल गया तथा लेफ्ट पैर में फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।