नोएडा की एल्डिको सोसाइटी की 17वीं मंजिल धू-धू कर जली
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 02:19 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 02:19 PM
Noida News : इन दिनों देशभर के किसी न किसी इलाके से आग लगने की घटना सामने आती जा रही है। जहां एक तरफ गर्मी लोगों को झुलसा रही है वहीं दूसरी तरफ आग लोगों की जान लेती जा रही है। अभी हाल ही में नोएडा शहर में एसी ब्लास्ट होने के कारण आग लग गई थी। इसी दौरान नोएडा शहर से एक ओर आग लगने की घटना सामने आई है। मामला नोएडा के सेक्टर 119 में स्थित एल्डेको सोसाइटी की 17वीं मंजिल का बताया जा रहा है।
Noida News
उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में आग की घटना थमने का नाम ही नहीं ले रही है। नोएडा से लगातार आग लगने की घटना सामने आती जा रही है। जहां एक तरफ नोएडावासियों को लगातार बढ़ रही गर्मी और बिजली की कटौती परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर आग की घटना ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। हाल ही में नोएडा की एक सोसाइटी में एसी ब्लास्ट होने से भीषण लग गई थी अब ऐसे में नोएडा के सेक्टर 119 में स्थित एल्डेको सोसाइटी (Noida Aldeco Society) की 17वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। देखें वीडियो..
[video width="478" height="850" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Video-2024-06-06-at-10.56.52-AM.mp4"][/video]
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
ये पूरा मामला नोएडा के सेक्टर 119 में स्थित एल्डेको सोसाइटी का बताया जा रहा है जहां बुधवार रात 17वीं मंजिल आग लग गई। बताया जा रहा है कि एल्डेको सोसाइटी की 17वीं मंजिल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। फिलहाल इस पूरे मामले में कोई जनहानि होने की जानकारी नहीं मिली है।