Swiggy डिलीवरी बॉय पर आई आफत, फ्लैट्स में प्रवेश पर प्रतिबंध!
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:02 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:02 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) शहर का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो आपको भी हैरानी में डाल सकता है। नोएडा का ये वीडियो कुछ ऐसा है जिसके बाद कई लोगों में बहस छिड़ गई है। दरअसल नोएडा के वायरल वीडियो (Noida Viral Video) में एक Swiggy Delivery Boy को फ्लैट के बाहर से चोरी करते हुए देखा जा सकता है। डिलीवरी बॉय के इस कारनामे ने उसे सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। नोएडा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
जूते चुराकर चलता बना Delivery Boy
Delivery Boy की ये अजीब सी चोरी का मामला नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-73 का बताया जा रहा है। जहां फ्लैट पर डिलीवर करने गया Swiggy Delivery Boy फ्लैट के बाहर से जूते चुराकर चलता बना। हालांकि डिलीवरी बॉय की ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। नोएडा के इस वीडियो पर कई लोग यूपी पुलिस को टैग करके कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो कई लोगों का कहना है कि उसकी कोई मजबूरी रही होगी जिसके कारण डिलीवरी बॉय ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देखें वीडियो...
यूपी में ग़रीबी का आलम देखिए!@Swiggy डिलीवरी बॉय ने फ्लैट के बाहर रखे जूते चोरी कर लिए
महज 18 सेकंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। पीड़ित परिवार ने इस पूरी घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को हिरासत में ले लिया जाएगा। वारदात के बाद सोसायटी में लोगों का कहना है कि वो अब सभी डिलीवरी बॉय के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएंगे। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि नोएडा में डिलीवरी बॉय द्वारा चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। Noida News