सुपरटेक के मालिक सुपर ठग आर.के. अरोड़ा को फिर से जेल
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:06 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:06 PM
Noida News : नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सक्रिय सुपरटेक बिल्डर के सुपर ठग मालिक आर.के. अरोड़ा को फिर से जेल हो गई है। सोमवार यानि कि 13 मई 2024 को सुपरटेक के मालिक आर.के. अरोड़ा को जेल में सरेंडर करने का फैसला आ चुका है। 12 मई तक आर.के. अरोड़ा अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर था। सुपरटेक के मालिक ने सुपर ठग बनकर नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा ही नहीं बल्कि देश भर के लाखों फ्लैट बॉयर्स से सैकड़ों करोड़ रूपए की ठगी की है।
अंतरिम जमानत खत्म अब फिर से जेल
सब जानते हैं कि नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के लाखों लोगों के साथ सुपरटेक कंपनी ने ठगी की है। ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के मामले में सुपरटेक बिल्डर के मालिक आर.के. अरोड़ा को ईडी... ने 27 जून 2023 को नोएडा से गिरफ्तार करके जेल भेजा था। शनिवार को आर.के. अरोड़ा की तरफ से पटियाला हाउस कोर्ट में अंतरित जमानत बढ़ाने की अर्जी दी गई थी। इस अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
अरोड़ा ने मेडिकल और स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत की अवधि 90 दिन और बढ़ाने की मांग की थी। अरोड़ा को पिछले साल जून में मनी लॉड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार जंगला ने याचिका खारिज करते हुए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उन्हें आवश्यक चिकित्सा उपचार प्रदान करें। साथ ही डाक्टरों की ओर से निर्धारित दवाएं ले जाने की अनुमति दें। अब सोमवार 13 मई को आर.के. अरोड़ा को सरेंडर करके जेल जाना ही पड़ेगा।
लाखों लोगों को सताया
आपको बता दें कि सुपरेटक बिल्डर के मालिक आरके अरोड़ा का चरित्र शुरू से ही संदिग्ध रहा है। सरकारी अफसरों, राजनेताओं व कुछ व्यापारियों का गठजोड़ बनाकर उसने सरकारी जमीनों को कौड़ियों के भाव खरीदकर उसी जमीन से मोटा मुनाफा कमाया है। उसी मुनाफे से आरके अरोड़ा ने नोएडा से लेकर विदेशों तक में अपनी ”एशगाह” बना रखी है। देशभर के कई हजार घर खरीदारों केा आरके अरोड़ा व उसकी कंपनी ने ठगा है। ठगी का शिकार हुए घर खरीदार अब एकजुट हो रहे हैं। सुपरटेक बिल्डर के मालिक आरके अरोड़ा का पूरा कच्चा चिट्ठा आप यहां नीचे दिए गए लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं। चेतना मंच ने विस्तार से प्रकाशित किया है। Noida News