ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल में किया गया समर कैंप का आयोजन, ये खास लोग रहे मौजूद
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:05 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:05 PM
Noida News : सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद नोएडा के द्वारा ग्रेटर नोएडा स्थित ग्रैंड वेनिस मॉल में समर कैंप का आयोजन किया गया। इस समर कैंप में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए हिल स्टेशन जैसा माहौल देने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर भीषण बर्फबारी के दौरान लोग अपने आप को कैसे बचाएं ? इसकी भी ट्रेनिंग दी गई।
भीषण गर्मी से बचने की दी गई ट्रेनिंग
समर कैंप में स्नो बोर्डिंग, आईस स्लाइडिंग, स्नोफॉल, आइस स्केटिंग, स्लेजिंग आदि एक्टिविटीज में भारत विकास परिषद के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन के बारे में भारत विकास परिषद नोएडा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया की संस्था समय-समय पर इस तरीके के आयोजन करती है । इस आयोजन का मकसद भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के साथ ही भीषण बर्फबारी के दौरान होने वाली आपदाओं से किस तरीके से अपने आप को सुरक्षित रखा जाए। इसके तौर तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।
ये खास लोग रहे मौजूद Noida News
ग्रेटर नोएडा स्थित ग्रैंड वेनिस मॉल में यह आयोजन 29 जून को हुआ। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव अभय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय सरीन, राजीव अजमानी, पंकज जिंदल, परमात्मा शरण बंसल, राजीव गोयल, अनुज मंगल गिरीश गोविल, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।