पैरामाउंट फ्लोराविल सोसाइटी में बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी, मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने का विरोध
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 11:32 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 11:32 PM
Noida News : नोएडा के सेक्टर-137 में स्थित एक हाई राइज सोसाइटी में सोमवार को बिल्डर की मनमानी और मेंटनेंस चार्ज बढ़ाने के विरोध में सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के मेंटेनेंस दफ्तर का घेराव किया। सोसाइटी के रेजीडेंट्स ने बिल्डर से ऑडिट अकाउंट उपलब्ध कराने की मांग की है ।
क्या है पूरा मामला?
नोएडा के थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में स्थित पैरामाउंट फ्लोराविल में निवासियों ने बिल्डर पर मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि बिल्डर ने सुविधाएँ बढ़ाने की बात कहकर मेंटनेंस चार्ज को 2 रुपये प्रति वर्ग फीट से बढ़ाकर 2.40 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया है। बिल्डर ने यह चार्ज बढ़ाने पर आश्वासन दिया था कि इससे स्टाफ की सैलरी में बढ़ोतरी की जाएगी और सोसाइटी को सुविधाओं से लैस किया जाएगा। सोसाइटी निवासियों का आरोप है कि सैलरी बढ़ाने की बजाय अतिरिक्त पैसे को किसी अन्य प्रोजेक्ट में ट्रांसफर किया जा रहा है।
AOA बनाने की मांग Noida News
पैरामाउंट फ्लोरविल के निवासियों ने बताया कि आये दिन सोसाइटी में कोई ना कोई विवाद होता रहता है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (AOA ) का होना बेहद जरूरी है। जो निवासियों के हित में बात करे और निवासियों की समस्याओं को हल कराये। विरोध प्रदर्शन में सोसाइटी के अधिकांश निवासियों ने भाग लिया। इनमें आरसी सलवान, आरके भटिया, राजेश यादव, एनके यादव, राजेंदर सिंह, जेसी कपूर, सुरेंदर चौहान प्रमुख रहे।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।