नोएडा में खोला गया छठा वाटर ATM, डॉ. लोकेश एम ने किया उद्घाटन
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:47 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:47 PM
Noida News : नोएडा में नागरिकों को स्वच्छ पेयजल सुविधा प्रदान करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने सीएसआर फंड के तहत नोएडा में छठा वाटर एटीएम खोला है। इस नवनिर्मित वाटर ATM का उद्घाटन नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर लोकेश एम ने किया।
वाटर ATM का उद्घाटन
आपको बता दें कि अब तक नोएडा क्षेत्र में कुल 6 वाटर एटीएम सीएसआर फंड द्वारा निर्मित कराए गए हैं, जो आम जनता को समर्पित कर दिए गए हैं। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम ने ग्राम सदरपुर व छालेरा के बीच सेक्टर 45 में नवनिर्मित वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, वित्त नियंत्रक एवं महाप्रबंधक (जल) भी उपस्थित रहे।
पेयजल की आपूर्ति निशुल्क प्रदान की जाएगी
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि सदरपुर व छलेरा के बीच खोले गए इस वाटर एटीएम से जनमानस को स्वच्छ शीतल पेयजल की आपूर्ति निशुल्क प्रदान की जाएगी। इस वाटर एटीएम की क्षमता 1200 लीटर प्रति घंटा है जिसमें पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए उच्च तकनीक का प्रयोग किया गया है इसके अलावा आरो की व्यवस्था भी की गई है। वाटर एटीएम से पानी की निशुल्क आपूर्ति के लिए ऑटोमेटिक कार्ड ऑपरेटर वॉटर वेंडिंग मशीन लगाई है जिसकी क्षमता 20 लीटर प्रति कार्ड एवं अन्य वेंडिंग मशीन की क्षमता 1 लीटर प्रति कार्ड रखी गई है। यह वाटर एटीएम सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम को 5 से रात 8 बजे तक निशुल्क चलाया जाएगा। Noida News