श्रीपाल प्रधान ने सपा से की लोकसभा टिकट की दावेदारी, 27 सालों से दे रहे सेवा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:31 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:31 AM
Noida News : नोएडा में स्थित नोएडा मीडिया क्लब (NMC) में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण के निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि नोएडा के ग्राम असगरपुर निवासी प्रधान श्रीपाल अवाना ने गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इसके लिए उन्होंने विधिवत रूप से आवेदन पत्र दाखिल कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है।
Noida News
NMC में की प्रेस वार्ता
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए समाजवादी नोएडा ग्रामीण के निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि ग्राम असगरपुर जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी प्रधान श्रीपाल अवाना ने गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने बाकायदा अपना आवेदन पत्र राष्ट्रीय कार्यालय में जमा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अगर प्रधान श्रीपाल अवाना को यहां से प्रत्याशी बनाया तो समाजवादी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उन्हें जिताने का पूरा प्रयास करेंगे।
27 सालों से सपा से जुड़े है श्रीपाल प्रधान
लोकसभा टिकट की दावेदारी पेश करने वाले प्रधान श्रीपाल अवाना ने बताया कि वह पिछले 27 वर्षों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। इस दौरान वह विभिन्न पदों पर पार्टी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नोएडा महानगर और नोएडा ग्रामीण महानगर की कार्यकारिणी में उन्होंने सचिव तथा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वाहन किया है। उन्होंने बताया कि वह पूरे गौतम बुद्ध लोकसभा क्षेत्र से अच्छी तरह वाकिफ हैं। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें अगर यहां से प्रत्याशी बनाया तो वह मजबूती से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।
राजनीतिक पृष्ठभूमि से है श्रीपाल अवाना
प्रधान श्रीपाल अवाना ने कहा कि लगातार सुरसा के मुंह तरह बढ़ रही महंगाई, किसानों के मुआवजे व आबादी का निस्तारण, युवाओं को रोजगार, सभी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के मुद्दे को लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे। बता दें कि टिकट की दावेदारी करने वाले प्रधान श्रीपाल अवाना की पृष्ठभूमि राजनीतिक है। उनके भाई राजपाल अवाना दो बार असगरपुर गांव के ग्राम प्रधान रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ने भी दो बार प्रधानी का चुनाव लड़ा है।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।