श्रीपाल भाटी की नोएडा प्राधिकरण में वापसी, मिला ये पद
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:26 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:26 PM
Noida News : तकरीबन 7 माह के वनबास के बाद अंतत: नोएडा प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक (सिविल) के पद पर तैनात रहे श्रीपाल भाटी की बहाली नेाएडा प्राधिकरण में हो गई है। उन्हें उप महाप्रबंधक टेक्नीकल ऑडिट सेल तथा ट्रैफिक सेल का प्रभार सौंपा गया है। अभी तक नोएडा ट्रैफिक सेल का जिम्मेदारी उपमहाप्रबंधक एस.पी. सिंह संभाल रहे थे।
Noida News
श्रीपाल भाटी की हुई नेाएडा प्राधिकरण बहाली
चर्चा है कि श्री भाटी अगस्त माह में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 20 सितंबर-2022 को जलवायु विहार सोसाइटी की दीवार गिर गई थी, जिसमें चार मजूदरों की मौत हो गई थी। इस मामले में एसीईओ मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति ने इस मामले में कंपनी की लापरवाही के अलावा वर्क सर्किल-2 की टीम को भी दोषी माना और रिपोर्ट शासन को भेज दी थी।
जिसमें डीजीएम श्रीपाल भाटी को 28 नवंबर 2023 को सस्पेंड कर दिया गया। पिछले दिनों में शासन ने भाटी को 25 मई 2024 को बहाल कर दिया है। इसके अलावा आनंद मोहन को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ निदेशक उद्यान की जिम्मेदारी दी गई है। उद्यान खंड वन का प्रभारी उपनिदेशक अंकित सेंगर को बनाया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य अधिकारियों का भी फेरबदल किया जाएगा। Noida News