घर में 'आया' बनकर देती थी चोरी की घटनाओं को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:37 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:37 AM
Noida News : नोएडा से बीते दिन चोरी का एक ताजा मामला सामने आया था जिसमें काम मांगने के बहाने से आई युवती ने गृहस्वामिनी का पर्स उड़ाया और मौके से फरार हो गई थी। ऐसे में थाना सेक्टर-20 पुलिस ने घर में आया बनकर चोरी करने वाली 1 महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किये माल के नकद 58500 रुपये, लेडीज पर्स व अन्य सामान बरामद हुआ है।
चोरनी के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि एक महिला घर में काम मांगने के बहाने आई और पर्र्स चोरी करके फरार हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने घर में चोरी करने वाली महिला चोर जूली पुत्री दिनेश सिंह (24 वर्ष) को फिल्म सिटी फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से घटना में चोरी गये सामान के 500 रुपये के 117 नोट कुल 58500 रूपये व एक बैग व एक पर्स व वादी का एक आधार कार्ड बरामद किया गया है।
चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से हो जाती थी फरार
जूली पुत्री दिनेश सिंह मूल निवासी ग्राम रामपुर थाना अवतार नगर जिला सारण बिहार हाल पता बद्रीनाथ अपार्टमेन्ट द्वित्तीय फ्लोर गली नं0-8 किशनगढ महरौली दिल्ली है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा में कोठियों में काम के बहाने घुसती थी और मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाती थी। Noida News