नोएडा के सदरपुर गांव में जर्जर हुई सीवर लाइन, 6 महीने से बुरा हाल
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:32 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:32 PM
Noida News : नोएडा के सेक्टर-45 के सदरपुर गांव में सीवर लाइन पूरी तरह से जर्जर हो गई है। पिछले 6 महीने से यहां जगह-जगह सीवर ओवर फ्लो कर रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद सीवर लाइन ठीक नहीं हो पायी है।
सीवर लाइन हुई जर्जर Noida News
सेक्टर-45 स्थित सदरपुर गांव के सोम बाजार व आसपास सीवर लाइन जर्जर हो चुकी है। यहां स्थित मेनहाल में से पिछले 6 महीने से गंदा और बदबूदार पानी उफान मार रहा है। गंदा पानी सदरपुर की गलियों में बहता रहता है। सीवर का गंदा पानी खुले में बहते रहने के कारण पैर रखना भी मुश्किल हो जाता है। सदरपुर के निवासी व प्रसिद्ध हास्य कवि बाबा कानपुरी ने सदरपुर गांव की इस बदहाली पर जिंता जताई है।
उन्होंने बताया कि कई बार नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को सीवर के ओवर फ्लो के बारे में शिकायत की गई। लेकिन ड्रेनेज सिस्टम को ठीक नहीं किया गया। बरसात के दौरान सदरपुर गांव की गलियों का बुरा हाल हो जाता है। गलियों में पानी की निकासी ठीक न होने के कारण लोगों के घरों में भी पानी भर जाता है।
सदरपुर की आबादी बढ़ी
सदरपुर में नोएडा प्राधिकरण ने जो सीवर लाइन डाली है वह अब जर्जर है। यहां नालियां काफी छोटी हैं। इनमें गंदगी पड़ी रहती है जिस वजह से नालियां जाम हो जाती हैं। सदरपुर में पिछले कुछ सालों में कुछ मकान मालिकों ने एक मंजिला मकान को तीन से चार मंजिल बनाकर किरायेदार रख लिऐ हैं। जिस वजह से यहां की आबादी भी बढ़ी है। जिस कारण सीवर सिस्टम फेल हो चुका है। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।