सीमा-सचिन की शादी कराने वाले पंडित, बारातियों की खड़ी हुई खाट, कोर्ट ने भेजा नोटिस
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:47 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:47 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में पाकिस्तान से गैर कानूनी तरीके से रह रही सीमा हैदर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल सीमा हैदर और सचिन ने अपनी शादी की सालगिरह का जश्न मनाया था। यह सब देखने के बाद पाकिस्तान में रह रहे सीमा के पति गुलाम हैदर ने शादी को चुनौती देते हुए नोएडा के फैमिली कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसके बाद इस मामले में नोएडा की फैमली कोर्ट ने सीमा हैदर और सचिन की शादी कराने वाले वकील एपी सिंह, बारितियों और पंडित को कानूनी नोटिस भेजा है।
Noida News
क्या है पूरी कहानी?
इस मामले की जानकारी देते हुए सीमा के पहले पति गुलाम हैदर के वकील मोमिक मलिक ने बताया कि नोएडा की फैमिली कोर्ट ने शादी कराने वाले पंडित को समन जारी किया है। इस मामले में गवाही देने के लिए गुलाम हैदर भी जल्द भारत आ सकता है। उसके पास पुख्ता सबूत हैं जिसे वो नोएडा के फैमली कोर्ट में पेश करेगा। वकील ने सवाल उठाया कि कागजों में आज भी सीमा गुलाम हैदर की पत्नी है, तो किस आधार पर सीमा सचिन की पत्नी हो गईं। इसलिए याचिका पर सुनवाई करते हुए फैमली कोर्ट ने वकील और पंडित समेत सभी बरातियों को हाजिर होने का नोटिस जारी किया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 27 मई को की जाएगी।
कोर्ट में है मामला दर्ज
बता दें कि नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) जिला फैमिली कोर्ट ने सीमा-सचिन, एपी सिंह, पंडित और बारातियों को 25 मई को पेश होने को कहा है। इस बारें में वकील मोमिन मलिक ने बताया है कि अगर ये सभी 25 मई को हाजिर नहीं होते हैं तो कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि एकतरफा सुनवाई की जा सकती है।
Noida News
धूमधाम से मनाई थी शादी की पहली सालगिरह
मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ही सीमा हैदर और सचिन ने अपनी शादी की पहली सालगिरह धूमधाम से मनाई थी। सीमा का दावा है कि उसने नेपाल के एक मंदिर में सचिन संग सात फेरे लिए थे। दोनों के बीच पबजी गेम से उपजा प्रेम शादी तक पहुंच गया था। इसके बाद सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत लेकर आ गई। सीमा हैदर का कहना है कि उसका पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर बच्चों और उससे मारपीट करता था। Noida News