नोएडा के सेक्टर-11 में RWA का चुनाव जारी, शाम तक घोषित होंगे परिणाम
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:37 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:37 AM
Noida News : दिल्ली से सटे शहर नोएडा के सेक्टर-11 में सुबह 9:30 बजे से आरडब्ल्यूए (RWA) का चुनाव शुरू हो गया है। सेक्टर के वरिष्ठ नागरिकों तथा चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में सुबह से निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा है तथा लोग अपने मतदान का प्रयोग कर रहे हैं। इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की भी व्यवस्था कर दी गई है।
इन लोगों ने किया नामांकन
मालूम हो कि इस चुनाव में जहां एक और अध्यक्ष पद के लिए अनुज गुप्ता तथा महासचिव पद के लिए दिनेश कृष्णन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप अग्रवाल कोषाध्यक्ष के लिए एस सी अग्रवाल उपाध्यक्ष के लिए विपुल कुमार शर्मा संयुक्त कोषाध्यक्ष के लिए संजय वर्मा संयुक्त सचिव के लिए विनय मोहन गुप्ता तथा सतीश कुमार ने नामांकन किया है। वही कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर मंजू अग्रवाल रामचंद्र शैलजा सक्सेना संजीव अग्रवाल बलजीत रोहिल्ला पारस सक्सेना कुंवर सिंह नितिन पांडे राहुल द्विवेदी तथा अमितेश राहुल ने नामांकन किया है।
अंजना भागी ने खटखटाया था अदालत का दरवाजा
दूसरी ओर अध्यक्ष के दावेदार अंजना भागी के पैनल में भी नामांकन किया था लेकिन नामांकन में अध्यक्ष पद का उल्लेख न करने पर अंजना भागी का नामांकन निरस्त कर दिया गया। वहीं 3 साल तक लगातार सदस्यन रहने तथासदस्यता शुल्क जमा न करने पर कुछ लोगों के नामांकन निरस्त कर दिए गए थे। इसके बाद इस चुनाव को असंवैधानिक बताते हुए अंजना भागी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था तथा एक सितंबर को होने वाले चुनाव पर रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन अदालत ने चुनाव पर कोई फैसला ना सुनाते हुए मामले की सुनवाई की तारीख 3 सितंबर तय कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज शाम को चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।