रिटायर्ड कर्नल से लाखों की ठगी, जानें कैसे हुआ ठग का खाता सीज
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:40 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:40 AM
Noida News : सेना से सेवानिवृत कर्नल से लाखों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। साइबर जालसाज ने खुद को कर्नल का सहकर्मी बताते हुए इस घटना को अंजाम दिया। ग्रेटर नोएडा के टेक जोन-4 में रहने वाले 72 वर्र्षीय सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दर्ज कराई है।
साली के इलाज के बहाने मांगे पैसे
ग्रेटर नोएडा के टेक जोन-4 में रहने वाले 72 वर्र्षीय सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह सेना से कर्नल के पद पर सेवानिवृत हुए हैं और अपने परिजनों के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रहे हैं। 23 नवंबर 2023 को उनके फोन पर एक व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनके सहकर्मी बताते हुए अपना नाम कर्नल कदम बताया। तथाकथित कर्नल ने उन्हें बताया कि उसकी साली का एक्सीडेंट हो गया है और वह गाजियाबाद के संजीवनी अस्पताल में भर्ती है। वर्तमान में वह किसी काम से सिंगापुर आया है इसलिए अपनी साली के इलाज के लिए वह पैसा नहीं भेज पा रहा है। Noida Newsदोबारा बात होने पर ठगी का अहसास हुआ
कर्नल कदम ने उनसे आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई। कर्नल सुरेंद्र प्रसाद सिंह के मुताबिक पूर्व में उनके साथ करनाल में कर्नल कदम नामक व्यक्ति कार्यरत थे और दोनों एक ही डिपार्टमेंट में काम करते थे। कर्नल कदम की बातों में आकर उन्होंने उसके द्वारा भेजे गए बैंक खाता में 170000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। 30 नवंबर को उनकी कर्नल कदम से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने इस तरह की कोई कॉल नहीं की थी। कर्नल कदम से बात होने के पश्चात उन्हें आभास हुआ कि उनके साथ ठगी की गई है। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत साइबर सेल को दी। साइबर सेल पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उक्त खाते को सीज कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Noida Newsघर से बिना बताये चली गईं दो किशोरियांGreater Noida : अलग-अलग स्थानों से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के हल्द्वानी में रहने वाली रिहाना (काल्पनिक नाम) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीते 4 दिसंबर को उसकी (15 वर्षीय) बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी उन्होंने अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
पड़ोसी के साथ किशोरी लापता
वहीं थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-8 की जेजे कॉलोनी से एक 16 वर्षीय किशोरी अपने घर से चली गई। किशोरी के पिता महेश (काल्पनिक नाम) अपने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 5 दिसंबर को घर से चली गई थी। उन्होंने अपनी बेटी की तलाश की तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाला बी कोली नाम का युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और किशोरियों की तलाश की जा रही है।