राकेश वैध संभालेंगे RTI विंग का कमान, शासन से जुड़े मुद्दों पर रखी जाएगी निगरानी
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:12 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:12 PM
Noida News : श्रीकांत वैध को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश अवाना (Rakesh Awana) ने पार्टी की आरटीआई विंग के जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के तहत, पार्टी श्रीकांत वैद्य (Rakesh Vaid) के माध्यम से जनहित के मुद्दों पर अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का उद्देश्य रखा है। आरटीआई विंग का उद्देश्य सरकारी विभागों में सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना है, जिससे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जनता को सही जानकारी तक पहुंचने में मदद मिले।
शासन से जुड़े मुद्दों पर होगी निगरानी
जिला अध्यक्ष राकेश अवाना ने बताया कि, श्रीकांत वैद्य एक आरटीआई एक्टिविस्ट हैं और वह 20 सालों से जनता की आवाज आरटीआई के माध्यम से उठाते आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने बताया नई नियुक्ति से पार्टी के स्थानीय संगठन को मजबूती मिलेगी और आरटीआई का उपयोग करते हुए शासन से जुड़े मुद्दों पर निगरानी रखी जाएगी। Noida News