नोएडा की कमान संभालेंगे राकेश अवाना, मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:38 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:38 PM
Noida News : नोएडा से एक ताजा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर 27 अट्टा गांव के निवासी राकेश अवाना को आम आदमी पार्टी में गौतम बुद्ध नगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका द्वारा की गई है।
नोएडा के जिला अध्यक्ष बने राकेश अवाना
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक राकेश अवाना आम आदमी पार्टी में जिला महामंत्री की पद पर तैनात थे। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो जाने के बाद यह पद पिछले चार महीना से रिक्त पड़ा हुआ था। करीब 10 दिन पहले उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा था कि जल्दी ही जनपद गौतम बुद्ध नगर में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी। उसी के तहत अब राकेश अवाना को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है मालूम हो कि राकेश काफी कर्मठ कार्यकर्ता है तथा पिछले काफी समय से आम आदमी पार्टी के लिए लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं। उनके इसी कर्मठता तथा समर्पण को देखते हुए पार्टी ने जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है।
ईमानदारी से पार्टी को आगे बढ़ाऊंगा- राकेश अवाना Noida News
इस मौके पर राकेश अवाना ने कहा कि, इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए आम आदमी पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं का बेहद आभार है। उन्होंने कहा कि, 'मैं पूरी मेहनत तथा ईमानदारी से पार्टी को आगे बढ़ाऊंगा तथा विस्तार करूंगा।' श्री अवाना ने कहा कि दिल्ली मॉडल को भी नोएडा में लागू करने के लिए आम आदमी को जागरूक करने के लिए वह अभियान चलाएंगे।