चिल्ला एलिवेटिड रोड को लेकर हुई प्रगति, मिलेगी जाम से मुक्ति
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:58 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:58 AM
Noida News : नोएडा तथा दिल्ली के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। खबर यह है कि नोएडा के प्रवेश द्वार चिल्ला रैगुलेटर से लेकर महामाया फ्लाईओवर तक लगने वाले जाम से अगले साल के आखिर तक निजात मिल जाएगी। दरअसल नोएडा में बनने वाले चिल्ला एलिवेटिड रोड को बनाने का टेंडर खोले जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Noida News
सेतु निगम बढ़ा आगे
नोएडा में चिल्ला से महामाया फ्लाईओवर तक चिल्ला एलिवेटिड रोड बननी है। इस रोड का निर्माण भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के पैसे से नोएडा प्राधिकरण की देखरेख में होना है। निर्माण कार्य का जिम्मा उत्तर प्रदेश सरकार के सेतु निर्माण निगम को दिया गया है। खबर आई है कि सेतु निर्माण निगम ने चिल्ला एलिवेटिड रोड को बनाने के लिए निकाले गए टेंडर को खोलने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
सेतु निगम के अधिकारियों का दावा है कि कंपनी का चयन करते ही नोएडा में चिल्ला एलिवेटिड रोड का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इस रोड को बनाने का काम दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। चिल्ला एलिवेटिड रोड बन जाने से नोएडा व दिल्ली के बीच प्रतिदिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। नोएडा शहर में प्रवेश करते ही लगने वाले इस जाम से प्रतिदिन हजारों लोग परेशान होते हैं। Noida News