नोएडा बस अड्डे में प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी के बैठने की तैयारी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 06:45 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 06:45 AM
Noida News : दिल्ली से सटा शहर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अगले महीने से नोएडा प्राधिकरण के चंद अधिकारी तथा कर्मचारी नोएडा के सेक्टर 82 में बने सिटी बस टर्मिनल में बैठेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा का सिटी बस टर्मिनल 2 साल पहले ही बनकर तैयार हो चुका था, लेकिन बसों का संचालन शुरू न होने के कारण यह बस टर्मिनल फिलहाल शोपीस साबित हो रहा है।
Noida News
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 82 में बने सिटी बस टर्मिनल में अगले महीने से नोएडा प्राधिकरण के चंद अधिकारी और कर्मचारी बैठेंगे। प्राधिकरण अधिकारी सूत्रों ने बताया कि अब वर्क सर्किल- 7, 8 तथा 9 के अधिकारी एवं कर्मचारी सेक्टर-82 में स्थित सिटी बस टर्मिनल में बैठेंगे और अगले महीने से विभागों को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।
बस टर्मिनल में ही करेंगे काम शुरू
वैसे तो अभी तक वर्क सर्किल-7 का कार्यालय सेक्टर-20, वर्क सर्किल-8 का विभाग सेक्टर-19 तथा वर्क सर्किल-9 का कामकाज सेक्टर-39 स्थित नोएडा प्राधिकरण के कार्यालयों से हो रहा था, लेकिन लोगों की सुविधा के मद्देनजर अब तीनों वर्क सर्कल के विभाग सेक्टर-82 स्थित सिटी बस टर्मिनल में ही काम शुरू करेंगे। नोएडा प्राधिकरण की बन रही नई बिल्डिंग के पूरे होने तक तीनों विभागों का यही कामकाज होगा।