नोएडा शहर का पॉश सेक्टर फंसा पार्किंग के जंजाल में, लगा रहता है जाम
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:34 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:34 PM
Noida News : नोएडा शहर में तेजी से विकसित हुआ सेक्टर-104 नोएडा शहर के पॉश सेक्टरों में शुमार हो गया है। नोएडा के सेक्टर-104 में जमीनों की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर जा चुकी है, नोएडा के इस सेक्टर में जमीन के भाव आसमान छू रहे हैं। लेकिन तेजी से विकसित हो रहे नोएडा का सेक्टर-104 इन दिनों पार्किंग के जंजाल में फंसा हुआ है। नोएडा के सेक्टर-104 में आने वाले लोगों को पार्किंग व उससे होने वाले जाम से जूझना पड़ रहा है।
Noida News
पार्किंग की ठीक व्यवस्था न होने के कारण जाम लग जाता है। ऐसे में लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। सेक्टर-104 के मार्केट में शाम के समय वाहन चालकों का गुजरना बेहद मुश्किल होता है। यहां की मार्केट में आसपास के सेक्टरों से बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करने आते हैं, लेकिन नोएडा प्राधिकरण द्वारा पार्किंग की सही व्यवस्थ नहीं होने के कारण लोग इधर-उधर गाडिय़ों को पार्क कर देते हैं जिससे जाम लग जाता है। सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर गांव के ग्रामीणोंं का कहना हैकि जाम औैर अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से गांव तक आना दुश्वार हो जाता है। कई बार अव्यवस्थित पार्किंग के चक्कर में लोगों से उलझना भी पड़ता है। ग्रामीणों ने नोएडा प्राधिकरण से पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।
बन रहा है नाला
नोएडा के सेक्टर-104 में इन दिनों नोएडा प्राधिकरण द्वारा नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिस वजह से सर्विस रोड पर मिट्टी डालकर उसे ब्लॉक कर दिया गया है। इसलिए वाहन चालाक यूटर्न लेकर आने से बचने के लिए रॉन्ग साइड लेते हैं जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। नोएडा के सेक्टर-104 के निवासियों का कहना है कि नाले का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है और इस वजह से जाम और दुर्घटना की संभावनाएं हर दिन बनी रहती हैं। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि नोएडा के सेक्टर-104 के पार्किंग की समस्या उनके संज्ञान में आ गई है जल्द ही नोएडा प्राधिकरण पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था कराएगा। Noida News