नोएडा कार पार्किंग विवाद पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 गिरफ्तार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:27 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:27 AM
Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर-73 में कार पार्क करने को लेकर दो पक्ष में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आज दो महिलाएं सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला? Noida News
आपको बता दें कि थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजीव चौहान और नितिन छिब्बा दो पक्ष सेक्टर 72 के बी ब्लॉक में रहते हैं। उन्होंने बताया कि राजीव चौहान, आशीष चौहान तथा नितिन छिब्बा, श्रीमती ममता छिब्बा आदि के बीच कल सेक्टर 72 स्थित उनके घर के पास कार पार्क करने को लेकर आपस में मारपीट हो गई।
उन्होंने बताया कि इस मामले में राजीव चौहान और नितिन छिब्बा दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहां खड़ी कार का चौहान पक्ष ने लाठी डंडे और क्रिकेट के बैट से हमला कर शीशा तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने राजीव चौहान, श्रीमती प्रियंका चौहान, आशीष, नितिन छिब्बा, ममता छिब्बा आदि को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की एक वीडियो सोमवार से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।