नोएडा की हाईटेक सिटी में निकल रहे हैं जहरीले सांप, लोग दहशत में
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:35 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:35 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक घर लोगों के परेशानी का सबब बन गया। दरअसल सेक्टर-51 के निवासी के घर से एक बहुत बड़ा जहरीला सांप निकलने कारण लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है यह जहरीला सांप बंद पड़े कंप्लीशन मकान से होता हुआ इनके मकान तक पहुंच गया है। इस सांप के आ जाने से निवासी बहुत परेशान हैं और सदमे में है क्योंकि घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं।
सांप ने मकान में घुसकर फैलाई दहशत Noida News
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव कुमार ने इस मामले में बताया कि नोएडा प्राधिकरण से अनुरोध है कि इन बंद कंप्लीशन मकानों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करें और लीज डीड कैंसिल करते हुए इन मकानों को जरूरतमंद को बेचा जाए। दरअसल सेक्टर-51 में तकरीबन 20 प्रतिशत मकान कंप्लीशन के बनाकर बंद पड़े हैं।
[video width="464" height="848" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240812-WA0502.mp4"][/video]
जिनमें इसी तरह की समस्या से पड़ोसी निवासी परेशान हैं और तकरीबन 20 प्रतिशत खाली जमीन पड़ी है जिन पर अभी तक कोई मकान नहीं बन पाया है। अनुरोध है कृपया तुरंत कार्रवाई करते हुए सेक्टर का सर्वे करवाया जाए और जो भी कंप्लीशन मकान बंद पड़े हैं और उनमें झाड़िया उगी हुई है उनके विरुद्ध तुरंत एक्शन लिया जाए। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।