मांझे में फंसा कबूतर, बचाने के लिए दौड़ पड़ी पुलिस
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:14 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:14 PM
Noida News : नोएडा पुलिस पर आये दिन गंभीर आरोप लगते रहते है। इस बीच नोएडा पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला है । नोएडा पुलिस ने पतंग के मांझे में फंसे एक पक्षी की जान बचाकर उसे एक नया जीवन दिया है ।
क्या है पूरा मामला Noida News
नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने पेड़ में पतंग के मांझे में फंसे एक कबूतर की जान बचाई है।थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ये कबूतर पेड़ पर फंसा हुआ था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने पेड़ पर सीढ़ी लगाकर फंसे कबूतर की जान बचाई।नोएडा ग्रेटर नोएडा शहर के लोग थाना सेक्टर 20 पुलिस के मानवीय काम की तारीफ कर रहे है।
[video width="848" height="480" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/UpEvsJY7U9JslzuH.mp4"][/video]
जनता से की अपील
नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने जनता से अपील की है कि पतंग के माँझे के साथ सावधानी बरते। मांझे से बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है । चाइनीज मांझे का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंध है इसके बावजूद इसे चोरी छिपे बेचा जाता है। 15 अगस्त के दिन व रक्षाबंधन पर माँझे से कई लोग चोटिल भी हुए है। जिनका उपचार चल रहा है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।