नोएडा में पार्थिव शिवलिंग पूजा का किया आयोजन, जानें इसकी खसियात?
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:40 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:40 PM
Noida News : नोएडा के सेक्टर-62 स्थित रजत विहार शिव शक्ति मंदिर में सावन माह के उपलक्ष्य मे पार्थिव शिवलिंग पूजा का आयोजन किया गया। पुजारी घनश्याम चतुर्वेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा मिट्टी से 108 शिव लिंग बनाये गये हैं। उसके बाद मिट्टी से बनाए हुए शिवलिंग की मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अभिषेक किया गया।
किसी नदी या पवित्र स्थान की मिट्टी को लेकर उसमें गंगाजल, पंचामृत, गाय का गोबर और भस्म मिलाएं। यदि संभव हो तो गंगा नदी की मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाना चाहिए। इसके बाद शिव मंत्र बोलते हुए उस मिट्टी से शिवलिंग बना लें। ध्यान रहे पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह रखकर शिवलिंग बनाना चाहिए। पार्थिव शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा भी इन्ही दिशाओं में मुख करके करें। शिवलिंग की ऊँचाई 12 अंगुल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। फिर, शिवलिंग को गंगा जल या शुद्ध जल से स्नान कराएं।
इसके बाद, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक करें। पूजा के दौरान बेलपत्र, धतूरा और विभिन्न पुष्प अर्पित करें। धूप और दीप जलाकर भगवान शिव की आरती करें और ‘नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें। पूजा के अंत में शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं और नैवेद्य अर्पित करें। सावन मास में इस पूजा का विशेष महत्व होता है, जिससे भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। सावन में पार्थिव शिवलिंग की पूजा व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ प्रदान करती है।
यह पूजा भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सरल और प्रभावी माध्यम है। सावन के पवित्र माह में पार्थिव शिवलिंग की पूजा कर भक्त अपने जीवन को सफल, सुखी और समृद्ध बना सकते हैं। मान्यता है कि भगवान श्री राम ने लंका पर कूच करने से पहले भगवान शिव की पार्थिव पूजा की थी। इस दौरान आयोजक जय राम मिश्रा, प्रीति पांडे मंदिर समिति के अध्यक्ष आरके पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।