OYO कंपनी ने नोएडा के होटल से तोड़ा नाता, कंपनी उठायेगी कड़े कदम
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:45 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:45 PM
Noida News : OYO कंपनी ने नोएडा के एक होटल से अपना नाता तोड़ लिया है। OYO कंपनी ने दावा किया है कि जिन होटलों के साथ OYO का नाम जुड़ा है उन होटलों में "गंदा काम" अगर चलता है तो किया गया करार खत्म करके होटल के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Noida News
होटल में पकड़ा गया था सेक्स रैकेट
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-63 में बहलोलपुर स्थित शीतल होटल में नोएडा पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। छापे के दौरान सेक्स रैकेट से जुड़े कई युवक व लड़कियों को पकड़ा गया था। शीतला होटल के साथ OYO का नाम जुड़ा होने के कारण कंपनी ने अपने स्तर से भी जांच की थी। जांच में शीतला होटल में सेक्स रैकेट के जरिए मोटी कमाई के धंधों का खुलासा हुआ था। जिसके बाद OYO कंपनी ने नोएडा के शीतला होटल के साथ अपने समझौते को खत्म कर दिया है।
अवैध गतिविधियों का अड्डा नहीं बनने देंगे
OYO कंपनी के उत्तर क्षेत्र के प्रमुख पावस कुमार ने बताया कि OYO अपने होटल परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधियों को जरा भी बर्दाश्त नहीं करेगा और जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेंगे। श्री कुमार ने बताया किा नोएडा पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षित अतिथ्यि व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही कंपनी ने पुलिस के साथ मिलकर नोएडा, लखनऊ और चंडीगढ जैसे शहरों में सेमिनार कर अतिथि उद्योग, कानून पर OYO के होटल पार्टनरों को जागरूक किया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।