नोएडा के चोर हुए शातिर, मोबाइल टावरों से चुरा रहे है ये कीमती चीज
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:02 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:02 AM
Noida News : नोएडा से आए दिन चोरी की खबरे सामने आती रहती है। अब नोएडा के चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि उनके निशाने पर मोबाइल टावर आ गए है। दरअसल नोएडा के चोर आए दिन जगह-जगह लगे मोबाइल टावरों से आरआरयू सहित कीमती उपकरणों को चोरी करने में लगे है। चोरों ने नोएडा के अलग-अलग थाना क्षेत्र से चार मोबाइल टावर को चोरी कर आरआरयू व अन्य उपकरण पर अपना हाथ साफ किया है।
नोएडा के चोर निकले शातिर
आपको बता दें कि नोएडा के थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में शिवम इन्फोकॉम प्राइवेट लिमिटेड के टेक्नीशियन प्रदीप कुमार ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी का एक टावर नोएडा के सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक सोसायटी के सामने ग्रीन बेल्ट में लगा हुआ है। 9 अप्रैल को मोबाइल टॉवर से आरआरयू व सहायक उपकरण चोरी हो गए। प्रदीप कुमार ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-145 की ग्रीन बेल्ट में लगे टावर से भी दो आरआरयू व अन्य सहायक उपकरण चोरी हो गए। शिवम इन्फोकॉम प्राइवेट लिमिटेड के टेक्नीशियन पुष्पेंद्र कुमार ने थाना बिसरख में दो मोबाइल टावर से आरआर युवा कीमती उपकरण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Noida News
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
बता दें कि टेक्नीशियन पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि इटेडा में विजयपाल यादव के मकान की छत पर लगे टावर से दो आरआरयू चोरी हो गए। इसके अलावा सेक्टर एक स्थित स्टेलर जीवन सोसायटी के सामने ग्रीन बेल्ट में लगे टावर से आरआरयू चोरी हो गया। पुलिस ने कंपनी के टेक्नीशियन की शिकायत पर दर्ज कर ली है।
Noida News
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के मोबाइल टावरों से कीमती सामान चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। नोएडा पुलिस पूर्व में भी कई गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में आरआरयू की बरामदगी कर चुकी है। इसके बावजूद भी चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लगा पा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।