नोएडा की महिला से ठगी, मुंबई के 'पुलिस अधिकारियों' ने लूटे लाखों
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:51 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:51 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक महिला से साइबर अपराधियों ने मनी लॉन्ड्रिंग और पार्सल में ड्रग्स होने का खौफ बिठाकर लाखों की ठगी कर डाली। बताया जा रहा है आरोपियों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर ये कांड किया है। जिस महिला के साथ यह ठगी हुई है वह नोएडा की रहने वाली है।
Noida News
आपको बता दें कि नोएडा के कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र की एक महिला से साइबर अपराधियों ने मनी लॉन्ड्रिंग और पार्सल में ड्रग्स होने का डर दिखाकर 5.20 लाख रुपये ठग लिए। इसके लिए उन्होंने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया और उसपर कार्रवाई करने का डर दिखाकर इस ठगी को अंजाम दिया गया।
महिला ने दर्ज कराई शिकयात
दरअस इस मामले में नोएडा सेक्टर-19 की प्रियंका बडोनी ने एफआईआर दर्ज करा के बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। कालर ने खुद को फेडेक्स कंपनी का कर्मचारी बताते हुए मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने और पार्सल में ड्रग पकड़े जाने की धमकी दी। ये सुनकर प्रियंका डर गई थी। इसके बाद कालर ने यह कहा कि उसने मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच में काल ट्रांसफर कर दी है।
वीडियो कॉल ऐप कराया डाउनलोड
मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की तरफ से वीडियो कॉलिंग ऐप डाउनलोड करवाया गया। इसके बाद वीडियो कॉल पर कथित रूप से पूछताछ की गई। बैकग्राउंड में वर्दी में मौजूद कई पुलिस अधिकारी भी दिखाई नजर आ रहे थे। इसके कुछ देर बाद बताया गया कि आपकी आइडी कई गैर कानूनी गतिविधियों ड्रग्स सप्लाई, मनी लॉन्ड्रिंग व अन्य जगह इस्तेमाल में लाई जा रही है।
Noida News
रात भर सोने नहीं दिया
फिर लगातार वीडियो कॉल पर कई सवाल पूछे गए और रात भर सोने नहीं दिया गया। अगले दिन वीडियो कॉल पर एसीपी बनकर जांच करने के लिए आए। इसके बाद अलग-अलग तरीके से डरा धमका कर पांच लाख 20 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। पीड़िता ने लोन लेकर साइबर अपराधियों को रुपये दिए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। Noida News