शातिर हुए नोएडा के चोर, लाखों रुपये के वाहन पर किया हाथ साफ
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:18 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:18 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन चोर लाखों रुपए के वाहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने छह वाहनों पर हाथ साफ कर दिया। नया बांस गांव निवासी मोहम्मद हैदर ने थाना फेस-3 में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 22 जून की रात को परथला ब्रिज के पास सर्विस रोड से उसकी ई-रिक्शा चोरी हो गई। उसने अपने ई-रिक्शा की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
ई-रिक्शा चोरी करके भागे चोर
सूरजपुर में रहने वाले संतोष यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर-65 के ए ब्लॉक से उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई।थाना नॉलेज पार्क में तुगलपुर गांव निवासी मनोज कुमार ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मनोज कुमार ने बताया कि 26 जून की रात्रि को उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह जब वह सोकर उठा तो उसकी बाइक गायब थी। थाना सेक्टर-24 में गिझौड़ निवासी भूपेंद्र प्रताप ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 31 मई की रात को वह मार्केट में कुछ सामान लेने के लिए गया था।
पांच बाइक व एक ई-रिक्शा पर किया हाथ साफ
सड़क किनारे बाइक खड़ी कर वह सामान खरीदने लगा। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। थाना बिसरख में महालक्ष्मी गार्डन रोजा जलालपुर निवासी किशन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 30 जून की रात्रि को मिल्क लच्छी गांव में सब्जी लेने गया था। सब्जी खरीदने के बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। वहीं थाना सेक्टर-142 में मेरठ निवासी दीपक खटाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर-137 में रह रहे अपने दोस्त शिव भड़ाना के पास मिलने आया था। उसने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक सोसायटी के बाहर खड़ी कर दी। अगले दिन जब वह सोसायटी के बाहर आया तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने पीड़ितो की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल कर रही है।