नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब तस्कर को करोड़ों की शराब के साथ घेरा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:09 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:09 AM
Noida News : नोएडा की थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। बताया जा रहा है तस्कर भारी मात्रा में शराब चंडीगढ़ से बिहार लाकर महंगे दामों में सप्लाई करते है। दरअसल आगामी दीपावली और अन्य त्यौहार के मौके नोएडा पुलिस एक अभियान चला रही है। इस मौके पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां 560 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। यह शराब कंटेनर ट्रक से जब्त की गई है।
क्या है पूरा मामला? Noida News
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे सिंगल सर्विस रोड पर छपरौली कट पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शराब से भरा कंटेनर ट्रक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने कंटेनर ट्रक से 560 पेटी अवैध शराब बरामद की है, जिसकी कीमत एक करोड रुपये बताई जा रही है। वहीं नोएडा पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि ट्रक में भरकर ले जाए जा रही इस अवैध शराब को थाना एक्सप्रेसवे पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे सिंगल सर्विस रोड पर छपरौली कट के पास से पकडा है।
शराब की तस्करी करने वाले सुनील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि शराब का एक बड़ा कंसाइनमेंट गौतमबुद्ध नगर से होकर बिहार जा रहा है, सूचना के आधार पर कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और छपरौली कट के पास से गुजर रहे अवैध अग्रेजी शराब व प्लाई से लदा टाटा ट्रक बारह चक्का, जिसमें अवैध अग्रेजी शराब कुल 570 पेटी कुल 5065 लीटर अनुमानित कीमत लगभग एक करोड बरामद की गई।
पुलिस ने दी जानकारी
एडिशनल डीसीपी ने बताया की पुलिस ने कंटेनर ट्रक सील कर शराब को जब्त कर लिया है। वहीं तस्करी कर रहे सुनील कुमार ने पूछताछ के दौरान बताया कि पंजाब, हरियाणा एवं चण्डीगढ में मदिरा अत्यधिक सस्ती है, इसी का लाभ उठाने व आगामी दिवाली पर्व व अन्य त्यौहारो के मौके का फायदा उठाने के लिए सस्ती शराब की खरीद कर उसे बिहार में ले जाकर मंहगे के दामों में बेचने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से मिली जानकारी के आधार पर शराब का रैकेट जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।