हूटर बाज थार पर नोएडा पुलिस का सख्त एक्शन, काटा 26 हजार का चालान
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:20 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:20 AM
Noida News : नोएडा की सड़कों पर हूटर बजाकर खतरनाक तरीके से थार जीप चलाने वाले चालक पर नोएडा पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। नोएडा पुलिस ने थार कार चालक पर 26 हजार रुपये का चालान ठोक दिया है। इस हुटर बाज थार कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें यूपी 14 FW 68 69 नंबर की थार गाड़ी नोएडा की सड़कों पर तेज गति से दौड़ती हुई दिख रही है।
इस थार गाड़ी में हूटर भी लगा हुआ था। जो जोर- जोर से बज रहा था। एक दूसरे कार चालक ने इस गाड़ी का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया एक्स पर इसे लोड कर दिया। गाड़ी के नंबर के आधार पर नोएडा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन, करने टिंटेड ग्लासेस तथा मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं में चालान दर्ज किया और कार चालक पर 26 हजार रुपये का चालान कर दिया।
[video width="720" height="1280" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/Bb4PRWTaIMJsChOL.mp4"][/video]
2000 रुपये में निपट जाता है चालान
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा खतरनाक तरीके से सड़कों पर कार चलने वाले वाहन चालकों पर कोई सख्ती न होने के कारण उनके हौसले लगातार बुलंद रहते हैं। अदालतों द्वारा सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर लोक अदालत लगाई जाती है। जहां 26000 रुपए वा अन्य चालान महज 2 हजार रुपये में निपट जाते हैं। ऐसे में इस प्रकार के हुड़दंग बाज पर कोई असर नहीं पड़ता है और वह लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन कर लोगों की जान खतरे में डालते हैं। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।