नाबालिगों के वाहन चलाने पर नोएडा पुलिस एक्शन मोड पर, ई-रिक्शा किए सीज
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:35 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:35 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में पुलिस नए ट्रैफिक नियम को लेकर सख्ती बरत रही है। इस नए ट्रैफिक नियम में नाबालिगों के वाहन चलाने पर नोएडा पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। दरअसल नोएडा पुलिस ने एक अभियान शुरू किया है। जिसमें नाबालिगों के खिलाफ वाहन चलाने पर एक्शन लिया जाएगा। नोएडा पुलिस इस दौरान मंगलवार को दो नाबालिग को ई-रिक्शा चलते हुए पकड़ा। इसके बाद नोएडा पुलिस ने ई-रिक्शा को सीज कर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नाबालिग के ई-रिक्शा चलाने पर पुलिस का एक्शन
आपको बता दें यह पूरा मामला नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र का है। जहां दो नाबालिग ई-रिक्शा चलाते हुए मिले। इस मामले में पुलिस ने दोनों ई-रिक्शा को सीज कर वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रजनीगंधा चौराहे पर ई-रिक्शा को जांच के लिए रोका गया। जांच में पता चला कि ई-रिक्शा चालक नाबालिग है। इसके बाद ई-रिक्शा को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया ई-रिक्शा स्वामी सिकंदर आजम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Noida News
ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर नरेश पाल पवार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रजनीगंधा चौराहे पर ही एक अन्य ई-रिक्शा चालक को जांच के लिए रोका गया। जांच में ई-रिक्शा चालक नाबालिग निकला। ई-रिक्शा चालक की मां को मौके पर बुलवाकर नाबालिग को उनके हवाले किया गया और ई-रिक्शा को एमवी एक्ट की धारा-207 के तहत सीज कर दिया गया। ई-रिक्शा चालक के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें कि गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नर द्वारा नाबालिग द्वारा वाहन चलाई जाने के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे नाबालिगों को पकड़ रही है। पुलिस वाहनों को सीज करने की कार्रवाई के साथ वाहन स्वामियों व अभिवावकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर रही है। इस अभियान के तहत अब तक दर्जनों लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। Noida News