नोएडा पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन वाहन चोरों को धर दबोचा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:41 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:41 PM
Noida News : नोएडा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 2 बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है। थाना बादलपुर प्रभारी अमरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम ने अंबेडकर पार्क के पास संदिग्ध अवस्था में बुलेट मोटरसाइकिल पर दो युवकों को बैठे देखा। पुलिस को देखकर दोनों युवक हड़बड़ा गए।
पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार
शक के आधार पर युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम समीर पुत्र अखलाक व साहिल पुत्र सलीम निवासी भूड गढ़ी हापुड़ बताया। पुलिसकर्मियों द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर दोनों युवक कागजात नहीं दिखा पाए। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने कबूल किया कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है और उन्होंने इसे दिल्ली से चोरी किया था। पुलिस टीम ने ई-चालान एप में बाइक का नंबर डालकर चेक किया तो वह मिंटू कुमार यादव के नाम पंजीकृत मिली। मिंटू कुमार यादव से बात की गई तो उसने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल 17 जुलाई को रात्रि में चोरी हो गई थी और उसने ई पुलिस स्टेशन थाना मुखर्जी नगर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है।
Noida News
बिना नंबर की बुलेट पकड़ी गई
वहीं थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाजिदपुर पुश्ता पर बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल पर जा रहे हैं एक युवक को जांच के लिए रोका। पुलिस के मांगने पर वह मोटरसाइकिल के कागजात नहीं दिखा पाया। पूछताछ में बाइक सवार ने अपना नाम शहजाद पुत्र तराबुद्दीन निवासी विजयनगर मोहल्ला थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद बताया। शहजाद ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उक्त बाइक चोरी की है । जांच के दौरान पता चला कि यह बुलेट मोटरसाइकिल वर्ष 2021 में आगरा से चोरी हुई थी। मोटरसाइकिल मलिक सलमान खान ने बताया कि उसने इस बारे में थाना ताजगंज आगरा में एफआईआर लिखवाई थी। Noida News