नोएडा पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:51 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:51 PM
Noida News : नोएडा में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक, चोरी के मोबाइल फोन, तमंचे, कारतूस व चाकू बरामद हुए हैं। थाना सूरजपुर प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बाइक पर दो बदमाश अट्टा गोल चक्कर की तरफ आने वाले हैं। उनके पास बड़ी संख्या में चोरी के मोबाइल हैं।
Noida News
चार बादमाश गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी में इनके पास से दो तमंचे, कारतूस, 12 मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम अंकित पुत्र राजवीर सिंह व देवेंद्र पुत्र नानक चंद बताया। दोनों बदमाशों ने स्वीकार किया कि उनसे बरामद मोबाइल फोन चोरी के हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए बदमाश अपने पास अवैध हथियार भी रखते थे। थाना फेस-2 पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को जांच के लिए रोका। तलाशी में इसके पास से एक चाकू व दो स्मार्टफोन बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम रंजीत कुमार चौधरी पुत्र भूपेंद्र चौधरी निवासी सुपौल बिहार बताते हुए स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल चोरी के हैं। उसने नोएडा के अलग-अलग स्थानों से यह मोबाइल फोन चोरी किए हैं।
कैसे करते थे चोरी?
रंजीत कुमार ने बताया कि वह रात के समय निकलता था और जिन लोगों के कमरे का दरवाजा खुला होता था वहां से मोबाइल व सामान चोरी कर चंपत हो जाता था। पकड़े गए आरोपी ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। थाना फेस-2 पुलिस ने सेक्टर-8 चौराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार को जांच के लिए रोका पुलिस के मांगने पर बाइक सवार कागजात नहीं दिखा पाया संदेह के आधार पर सख्ती से की गई पूछताछ में बाइक सवार ने अपना नाम सलमान पुत्र इलियास बताते हुए स्वीकार किया कि उक्त बाइक चोरी की है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर को ई-चालान एप पर डालकर चेक किया गया तो पता चला कि बाइक न्यू अशोक नगर दिल्ली निवासी अजय कुमार निमेष के नाम पंजीकृत है। इस मामले में दिल्ली के एम वी थेफ्ट क्राइम ब्रांच में मुकदमा भी दर्ज है। सलमान ने बताया कि उसने कुछ दिनों पहले यह बाइक दिल्ली से चोरी की थी। Noida News