15 अगस्त पर नोएडा पुलिस अलर्ट, बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 03:03 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 03:03 PM
Noida News : देश के 78वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट हरकत में आ गई है।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में शांति रखने और किसी बड़ी अनहोनी से बचने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने बॉर्डर से लेकर भीड़भाड़ वाले इलाकों तक सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है और साथ ही सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। नोएडा पुलिस सीसीटीवी के ज़रिए शहर के सभी कोनों पर निगरानी रख रही है।
सभी बॉर्डर्स पर सिक्योरिटी टाइट
नोएडा कमीशनरेट की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस आयुक्त शिव हरी मीणा, नोएडा के डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह, पुलिस बल के साथ दिल्ली बॉर्डर, डीएनडी, अशोक नगर, कालिंदी कुंज और चिल्ला बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर फुट पेट्रोलिंग करते हुए चेकिंग अभियान चला रहे है।
पुलिस चौकी का किया निरक्षण
नोएडा पुलिस शहर के सभी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर 24 घंटे शहर में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही है। हाईराइज बिल्डिंगों से भी निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने भी थाना फेस-2 क्षेत्र की समस्त चौकियों का निरीक्षण किया और भंगेल क्षेत्र में थाना प्रभारी और पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।
मेट्रो और मॉल का किया निरक्षण
नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क होकर ड्यूटी करने व सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हर गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के आदेश दिया है । साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन के लिए भी निर्देश दिए है ।नोएडा पुलिस के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा और एसीपी प्रथम (नोएडा) प्रवीण कुमार सिंह ने थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत मेट्रो स्टेशन, चौराहों, बाजार, मॉल व भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों के साथ बातचीत की और उनसे शांतिपूर्ण तरीके से आजादी का राष्ट्रीय पर्व मनाने की अपील की। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।