स्वच्छता सर्वेक्षण में नोएडा ने फिर लहराया परचम, बना नंबर-1
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:38 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:38 PM
Noida News : भारत के शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण-2024-25 में इस बार फिर नोएडा शहर को गोल्डन सिटी अवार्ड से नवाजा गया है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम तथा एसीईओ संजय खत्री को यह पुरस्कार प्रदान किया।
इस कैटेगरी में नोएडा आया फर्स्ट
विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में शामिल शहरों को पुरस्कार बांटे। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) संजय खत्री ने राष्ट्र्रपति के हाथों से मोमेंटो तथा प्रमाण-पत्र ग्रहण किया। नोएडा प्राधिकरण को यह पुरस्कार 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में दिया गया है। इस कैटेगरी में पहले नम्बर पर नोएडा तथा दूसरे नम्बर पर यह पुरस्कार चंडीगढ़ शहर को दिया गया है।
सफाई व्यवस्था के चलते आया बड़ा बदलाव
इस अवसर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी महेन्द्र प्रसाद, ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक एसपी सिंह, खण्ड-1 के वरिष्ठ प्रबंधक गौरव बंसल, खण्ड-2 के वरिष्ठ प्रबंधक आर.के. शर्मा तथा अन्य प्रबंधक आदि मौजूद थे। बता दें कि, वर्ष-2018 में स्वच्छता सर्वेक्षण में नोएडा का रैंक 327, तथा 2019 में 150 थी। लेकिन इसके बाद नोएडा की श्रेष्ठ सफाई व्यवस्था के चलते काफी बदलाव आया। वर्ष-2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण में नोएडा देश में 25वें स्थान पर तथा उत्तर प्रदेश में 1 नंबर पर रहा।
वर्ष-2021 के सर्वेक्षण में नोएडा देश में अपनी श्रेणी में चौथे नंबर पर तथा प्रदेश में पहले नंबर पर रहा। वर्ष-2022 में फिर 2021 का रैंक बरकरार रहा। वर्ष-2023 के सर्वेक्षण में प्रदेश में नंबर-1 रैंक में रहा। वहीं राष्ट्रीय रैंक में नोएडा 11वें स्थान से गिरकर 14वें स्थान पर पहुंच गया।
वहीं वर्ष-2023 के सर्वेक्षण में नोएडा के गार्बेज फ्री सिटी में 5 स्टार सर्टीफिकेट तथा वाटर प्लस का सर्टीफिकेट मिला था जो प्रदेश का ऐसा पहला शहर था।