नोएडा बन रहा साइबर क्राइम सिटी! महिलाएं भी दनादन हो रही अपराध में शामिल
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:15 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:15 AM
Noida News : नोएडा में जिस तरह से फर्जीवाड़ा के मामले बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि नोएडा बेहद जल्द साइबर क्राइम सिटी (Cyber Crime City) बनने वाला है। नोएडा पुलिस आए दिन कई ठगों को रंगे हाथ धर दबोचती है तो कईयों को हिरासत में लेने में नाकाम होती दिख रही है। हाल ही में नोएडा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंड़ाफोड़ किया है। दरअसल थाना-फेज 3 और थाना सेक्टर-63 पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों के सिस्टम के साथ छेडखानी कर पॉप-अप मैसेज भेजकर उनके बैंक खातों से लाखों रुपये की धोखाधडी करने वाले कॉल सेंटर का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इन दोनों कॉल सेंटर से पुलिस द्वारा 43 लोगों को हिरासत में लिया गया है हैरानी की बात तो ये है कि इनमें 14 युवतियां भी शामिल है।
ज्यादातर नार्थ ईस्ट के युवा हैं शामिल
जानकारी के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपियों में नार्थ ईस्ट के सबसे ज्यादा युवा है। बता दें कि नार्थ ईस्ट के युवाओं के बात करने का तरीका और अंग्रेजी पर कमांड काफी अच्छी होती है जिससे ये आसानी से अमेरिकी नागरिक को अपने चंगुल में फंसा सकते हैं। खबर है कि पकड़ गए आरोपी ई मेल ब्लास्टिंग कराते थे यानि एक साथ लाखों ई मेल पर क्लिक करते ही कंप्यूटर और लैपटॉप पर खराबी आना। पुलिस ने इनके पास से 66 लैपटॉप, 37 हैण्डसैट, लैपटॉप चार्जर, 13 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
डीसीपी ने क्या कहा?
डीसीपी ने बताया कि, आरोपी खुद को माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफाइड साइबर एक्सपर्ट बता कर सम्पर्क करते है। विश्वास में लेने के लिए फेडरल रिजर्व सिस्टम के नाम का फर्जी दस्तावेज भेजकर ही उनसे पैसे की डिमांड करते थे। इस समस्या के निपटारे के लिए एक लिंक दिया जाता है। लिंक पर क्लिक के साथ उनके कम्प्यूटर को अपने कंट्रोल में टीम विवर, एनी डेस्क और अल्ट्रा विवर के जरिए लेकर उनके बैंक खातों की जानकारी हासिल करते थे। साथ ही सिस्टम को ठीक करने के लिए सर्विस चार्ज के रूप में मोटी रकम ली जाती है। पैसे लेने के लिए या तो बारकोड भेज कर बिट क्वाइन और क्रिप्टो करेंसी में ट्रांसफर करा लेते है। आरोपियों द्वारा अमेरिकी नागरिकों को सोशल सिक्योरिटी नंबर से संबंधित आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने का डर दिखाया जाता है और जेल जाने की धमकी दी जाती है। जिसके बाद विदेशी नागरिकों से क्रिप्टो करेंसी और गिफ्ट कार्ड के जरिये रकम हासिल की जाती थी। Noida News