डंपिंग ग्राउंड में लगी भयंकर आग, लोगों का घुट रहा है दम
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:43 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:43 PM
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जहां नोएडा के सेक्टर 32 में इतनी भयानक आग लगी की इलाके में हड़कप मच गया। दऱअसल नोएडा के हॉर्टिकल्चर के डंपिंग ग्राउंड खतरनाक आग लगी है। जिसके बाद दमकल की गड़िया मौके पर पहुंची। और 18 घंटे से आग बुझाने का काम कर रही है। लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है।
कैसे हुई घटना
आपको बता दें कि यह घटना दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-32 की है। जहां नोएडा के हॉर्टिकल्चर के डंपिंग ग्राउंड में अचानक भीषण आग लग गई। ये आग 25 मार्च की शाम लगभग 6 बजे लगी थी। उसके बाद से ही अभी तक फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अभी तक आग काबू नहीं आई।
Noida News
अराजक तत्वों द्वारा लगई आग
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर का डंपिंग ग्राउंड है। यहां शहर के सूखे पत्ते और लकड़ियां इकट्ठा की जाती हैं। जहां होली के दिन कुछ अराजक तत्वों ने इस ग्राउंड में आग लगा दी थी। आग देखते ही देखते डंपिंग ग्राउंड के पूरे डेढ़ किलोमीटर के एरिए में फैल गई। वहीं फायर विभाग की डेढ़ दर्जन गाड़ियां, नोएडा प्राधिकरण के पानी के टैंकर्स और जेसीबी के माध्यम से आग बुझाने की कोशिश कर रही है।
आग बुझाने में लगेगा समय
खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि आग बुझाने में दो दिन और लग सकते हैं। फिलहाल, फायर विभाग की टीम प्राधिकरण की टीम के साथ मिलकर आग बुझाने में लगी है। अराजक तत्वों द्वारा डंपिंग ग्राउंड में आग लगाने का अंदेशा जताया जा रहा है। आग की वजह से स्थानीय लोग दमघोंटू हवा में सांस लेने पर मजबूर हो गए। Noida News