नोएडा: एक्सप्रेसवे पर भयंकर सड़क हादसा, उजड़ गया पूरा परिवार, 5 की मौत
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:40 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:40 PM
Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज (रविवार) भयंकर सड़क हादसा हो गया जिसकी चपेट में आने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कहा जा रहा है कि सड़क पर खड़े एक खराब ट्रक में कार घुस गई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
कार के उड़े परखच्चे
जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है। रविवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर एक कार रोड किनारे खड़े एक खराब ट्रक में जा घुसी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी लोगों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह भी नहीं बच पाए और डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए लोग एक ही परिवार के थे।
एक ही परिवार के थे लोग Noida News
जानकारी के मुताबिक हादसे के शिकार हुए लोगों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। यह हादसा नोएडा से परी चौक जाते समय हुआ। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Noida News