नोएडा के सीईओ का कड़ा एक्शन, जेई को बंधक बनाने वाला उद्यान चौधरी निलंबित
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:37 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:37 PM
Noida News : नोएडा के सेक्टर-49 में अतिक्रमण हटाने गई नोएडा प्राधिकरण की टीम का विरोध करना और जेई को बंधक बनाना उद्यान चौधरी को भारी पड़ गया है। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. लोकेश एम ने कड़ा एक्शन लेते हुए उद्यान चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया । नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने सख्त चेतवानी दी है कि है काम में बाधा डालने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
दरअसल 28 जून को नोएडा प्रकरण की एक टीम वर्क सर्कल-3 के तहत सेक्टर-49 स्थित भूखंड संख्या एस.के.-1 तथा एस.के.-2 पर पूर्व आवंटी द्वारा अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने तथा अतिक्रमण हटाने पहुंची। प्राधिकरण के उद्यान चौधरी श्री राधे ने करीब 20 लोगों के साथ मिलकर प्राधिकरण के जेई तथा अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध किया। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोगेश एम ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में श्री राधे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
Noida News
खास बात यह है कि 28 जून को उद्यान खंड प्रथम के साइट ऑफिस सेक्टर-72 में श्री राधे ने उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर भी किए। यानी ड्यूटी के दौरान रहते हुए भी राधे ने नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई का विरोध किया तथा जेई को बंधक बनाया। इसकी सूचना विधिवत थाने में भी दर्ज की जा चुकी है। सीईओ ने उत्तर प्रदेश राजकीय सेवा आचरण नियमावली-1956 की प्रावधानों तथा नोएडा सेवा नियमावली 1981 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर उद्यान चौधरी श्री राधे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। Noida News