नोएडा के CEO ने कंचनजंघा मार्केट में नवनिर्मित टॉयलेट किया लोकार्पण
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:13 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:13 PM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. लोकेश एम ने शुक्रवार को सेक्टर-51 स्थित कंचन जंघा मार्केट में नवनिर्मित पब्लिक टॉयलेट तथा यूरिनल्स का लोकार्पण किया। सीईओ ने विधिवत फीता काटकर तथा जीएम आरपी सिंह ने नारियल तोड़कर पब्लिक टॉयलेट व यूरिनल्स का उदघाटन किया।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर (एसीईओ) संजय खत्री जल एवं सीवर विभाग के महाप्रबंधक आरपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक विश्वास त्यागी, टॉयलेट का निर्माण करनेव वाली मैसर्स चिनार इंपैक्टस के स्वामी संजय अदलखा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
आम जनता कर सकेगी शौचालय इस्तेमाल
इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम ने कहा कि जनता की सुविधाओं को देखते हुए इस शौचालय का निर्माण किया गया है। पूर्व में निर्मित शौचालय के काफी जर्जर अवस्था में होने के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब उन्हें समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि कंचनजंघा मार्केट में अधिक भीड़ के कारण पूर्व में निर्मित शौचालय में अधिक भीड़ रहती थी तब वहीं उनकी हालत भी जर्जर हो गयी थ। इसलिए यहां पर नया शौचालय व यूनिरल्स का निर्माण कराया गया। Noida News