नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 26 अक्टूबर को, कई एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:31 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:31 AM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 26 अक्टूबर को होगी। इस बोर्ड बैठक में स्पोर्टस सिटी तथा किसानों को 5 फीसदी भूखंड समेत कई एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना है। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक बोर्ड बैठक में कम ऊंचाई के भवनों में लिफ्ट लगाने के लिए सभी से सहमति लेने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। वहीं छोटे औद्योगिक भूखंडों में स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए आवश्यक प्रमाण-पत्र में भी रियायत का एजेंडा रखा जाएगा। इसके अलावा कई अन्य एजेंड़े भी रखे जाएंगे जिसको दीपावली के पूर्व मोहर लगा दी जाएगी।
जरूरी प्रमाणपत्र में भी दी जा सकती है रियायत
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि दिवाली से पहले बोर्ड बैठक कराया जाएगा और इसमें कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को रखी जाएगी। जिसमें स्पोर्ट्स सिटी का मामला शामिल है। बताया जा रहा है कि इसके बिल्डरों ने संशोधित नक्शा प्राधिकरण में जमा कर दिया है। हालांकि अभी प्राधिकरण की ओर से उसको मंजूरी नहीं दी गई है। इसके अलावा कम ऊंचाई की इमारतों में लिफ्ट लगाने के लिए सभी 100 प्रतिशत लोगों की सहमति लेने का प्रस्ताव रखा जाएगा। वहीं औद्योगिक संपत्ति के छोटे भूखडों के लिए स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए जरूरी प्रमाणपत्र में भी रियायत दी जा सकती है। Noida News