नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, गोल्फ कोर्स का निर्माण करने वाली कंपनी को नोटिस
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:04 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:04 AM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा एक्शन लेते हुए कार्य में लापरवाही बरतने तथा निर्देशों का अनुपालन न करने पर सेक्टर-15ए में गोल्फ कोर्स का निर्माण करने वाली कंपनी को नोटिस जारी कर अनुबंध समाप्त करने की चेतावनी दी है।
मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश
बता दें कि, गोल्फ कोर्स का काम लगभग बंद पड़ा है। काम बंद हुए एक महीने से अधिक का समय हो चुका है। कई बार इसकी डेडलाइन बीत चुकी है। एक सप्ताह पहले नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने साइट का दौरा कर काम की स्थिति देखी थी। बीते सोमवार तक साइट पर मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद निर्माण एजेंसी ने कुछ नहीं किया। ऐसे में प्राधिकरण ने सख्ती बरतते हुए एजेंसी को नोटिस जारी किया है।
जवाब आने पर की जाएगी कार्रवाई
नोटिस में एजेंसी से काम काफी धीमी गति से चलने का कारण पूछा गया है। इस गति से काम पूरा करने पर क्यों न अनुबंध समाप्त कर दिया जाए, की चेतावनी दी गई है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि, एजेंसी से 15 दिन में जबाव मांगा गया है। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Noida News