पराग डेयरी, लॉजिक्स सिटी डेवलपर व 10 बड़े बकायेदारों पर नोएडा प्राधिकरण सख्त
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:47 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:47 PM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण ने पानी के बिल के 10 बड़े बकायेदारों पर बड़ा एक्शन लिया है। प्राधिकरण ने पराग डेयरी समेत दस बड़े जल बकायेदारों पर कड़ी करवाई करते हुए एक नोटिस जारी किया है। जिसके तहत भारी वसूली की जाएगी। वहीं अगर समय पर भुगतन नहीं किया गया तो लीज डीड भी कैंसिल कर दिया जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण ने लिया बड़ा एक्शन Noida News
आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ, लोकेश एम ने बैठक कर ये निर्देश दिए हैं। बैठक में जल विभाग के डीजीएम आरपी सिंह समेत अन्य आधिकारी मौजूद थे। वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्धारित जल राजस्व लक्ष्य 150.00 करोड के सापेक्ष अब तक प्राप्त जल राजस्व 79.05 करोड़ रुपए ही है।
इन बकायादार पर चस्पा नोटिस
इस पर सीईओ ने संतोष व्यक्त किया। इसके साथ 37.50 क्यूसेक गंगाजल के शेष कार्य को पूरा करने के लिए कहा गया। सीईओ ने कहा कि बड़े बकायादार है पराग डेरी बी-219 फेज-2, एसडीएस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, लॉजिक्स सिटी डेवलपर, लॉजिक्स इंफ्राटेक लिमिटेड, जेएम हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड आदि पर नोटिस चस्पा किया जाए। इसके बाद भी यदि पैसा जमा नहीं किया जाता तो लीज डीड की शर्तो के अनुसार काम किया जाएगा। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।