पेड़ों को हैंगर न बनाए नोएडा प्राधिकरण, वन विभाग ने CEO और उद्यान निदेशक को भेजा नोटिस
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 12:42 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 12:42 PM
Noida News : वन विभाग की ओर से नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और उद्यान निदेशक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में वन अधिकारी ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए और वहां लगे रिफ्लेक्ट को हटाया जाए। शिकायत में कहा गया है कि नोएडा प्राधिकरण पेड़ों को एक हैंगर के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
नोएडा प्राधिकरण पर बड़ा आरोप Noida News
जो रिफ्लेक्टर बोर्ड लगाकर लगाए जाने चाहिए। वहां पेड़ों के तने में कीले लगाकार लगा दिए गए है। जिससे पेड़ों को बड़ा नुकसान हो रहा है। हम पहले भी हजारों की संख्या में रिफ्लेक्टर हटा चुके है। इसकी शिकायत प्राधिकरण से भी कर चुके है। लेकिन कोई हल नहीं निकला। ऐसे में वन विभाग को इसकी जानकारी साक्ष्य के साथ दी गई है। वन विभाग प्रभागीय अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और उद्यान निदेशक को नोटिस जारी किया है। जिसमें लिखा कि तत्काल स्थल का निरीक्षण कराते हुए रिफ्लेक्ट को हटाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया जाए। इस कृत्य के लिए नियमानुसार वैद्यानिक कार्यवाही की जाए। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तार रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।