उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के लापता दो छात्रों का अभी तक कोई सुराग नहीं
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:55 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:55 PM
Noida News : नोएडा सेक्टर-56 स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की कक्षा 8 के लापता दो छात्र नैतिक ध्यानी और अंकित चौरसिया का 24 घंटे के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नैतिक के पिता, राजेंद्र ध्यानी, का कहना है कि दोनों बच्चे गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी स्थित गंगा विहार में रहते हैं और रोज़ स्कूल से सीधे घर आते थे। लेकिन कल से दोनों का कोई अता-पता नहीं लग रहा है। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद जब बच्चों का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने स्कूल प्रशासन से संपर्क किया। स्कूल प्रशासन ने भी तुरंत पुलिस को सूचित किया। थाना सेक्टर 58 में बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बच्चों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। स्थानीय लोगों से भी बच्चों के बारे में जानकारी देने की अपील की जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।