NMRC की बोर्ड बैठक सम्पन्न, राजस्व में हुई 31 फीसदी बढ़ोतरी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:31 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:31 PM
Noida News : नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) की 41वीं बोर्ड बैठक में कई एजेंडों को मंजूरी प्रदान की गई। इस दौरान साल-2023-24 के वित्तीय स्टेटमेंट को मंजूरी प्रदान की गई। वित्तीय वर्ष-2023-24 के तृतीय तिमाही तथा चतुर्थ तिमाही की अंतरिक ऑडिट रिपोर्ट तथा सेक्रेटरियल ऑडिट रिपोर्ट को मंजूरी दी गई है।
बैठक में हुआ बड़ा फैसला
एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक डा. लोकेश एम ने बताया कि एनएमआरसी ने राजस्व तथा यात्रियों की संख्या में काफी प्रगति की है। वित्तीय वर्ष-2022-23 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023-24 में किराये के अलावा नॉन फेयर के मद में 31 फीसदी राजस्व की वृद्धि हासिल की है। वहीं यात्रियों की संख्या में 2022-23 के 36400 के मुकाबले 2023-24 में प्रतिदिन औसत यात्रियों की संख्या बढक़र 47427 हुई।
बोर्ड बैठक में एनएमआरसी के चेयरमैन जयदीप, प्रबंध निदेशक डा. लोकेश एम तथा अन्य बोर्ड के सदस्य मौजूद थे। Noida News