निवेश के प्रस्ताव को धरातल पर उतारने में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त: नंदगोपाल नंदी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:30 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:30 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकासा मंत्री नंदगोपाल नंदी ने कहा कि निवेश के प्रस्ताव को धरातल में उतारने में सभी अधिकारी जुट जाएं। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे लखनऊ में नोएडा प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
Noida News
इस दौरान नंदी ने तबादलों के बावजूद अपनी कुर्सी पर जमे अधिकारियों, बकायेदारों से वसूली तथा औद्योगिक, वाणिज्यिक, हाउसिंग तथा आवासीय मानचित्रों के निस्तारण को लेकर अफसरों को काफी खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर लापरवाही न बरतें तथा कड़ा एक्शन लें। उन्होंने कहा कि तबादले के बाद भी जमे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कर्मचारियों तथा अधिकारियों की संख्या कम हो तो प्रतिनियुक्ति पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए। बैठक में सीईओ लोकेश एम, एसीईओ संजय खत्री के अलावा सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। वित्तीय बोर्ड के बाद ये पहली बैठक थी जिसमें नंद गोपल नंदी ने नोएडा प्राधिकरण के सभी विभागों की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए। सिविल, जन स्वास्थ्य, जल, ग्रप हाउसिंग, कामर्शियल, संस्थागत के लिए किए जा रहे कार्यो को देखा गया। नोएडा में लगातार हटाए जा रहे अवैध निर्माण की जानकारी दी गई।
लैंड बैंक और नए विकासित किए जा रहे औद्यागिक सेक्टर के बारें में अवगत कराया गया। साथ ही यहां आने वाले निवेश, मैन्यूफैक्चरिंग और भविष्य में पैदा होने वाले रोजगार के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद सिविल के कार्यो के बारे में जिसमें चिल्ला एलिवेटड पर बजट के इशू पर चर्चा की गई। भंगेल एलिवेटड की प्रगति और अन्य कार्यो से अवगत कराया गया। इसके अलावा नोएडा में आने वाले योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई। वहीं मेट्रो परियोजनाओं के बारे में बताया गया। इसके अलावा किसानों से संबंधित मामलों, परिसंत्तियों पर चर्चा की गई। वहीं अमिताभ कांत की सिफारिश के तहत आए बिल्डरों की स्टेटस रिपोर्ट के बारे में अवगत कराया गया। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।